फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर समाज कल्याण अधिकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंबेडकर छात्रावास में अव्यवस्थाओं का मामला उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में पहुंच गया है। इस मामले में आयोग ने जांच का फैसला लिया है। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण भोजन, छात्रवृत्ति नहीं मिलने समेत कई अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र लंबे समय से मुखर हैं। इस संबंध में छात्रावास अध्यक्ष किशोर राम ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग को लिखित शिकायत भेजी थी। अब आयोग ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम की धारा 11 के तहत छात्रावास की अव्यवस्थाओं की जांच का फैसला किया है।

आयोग ने इस संबंध में अधिनियम की धारा 12 के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस भी जारी कर दिया है। आयोग ने 6 अप्रैल तक हर हाल में समाज कल्याण अधिकारी से शिकायतों पर स्पष्टीकरण तलब किया है। आयोग के सचिव की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें