पिथौरागढ़। हाल में भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बने शहर के युवा मोहित बिष्ट ने शुक्रवार को मल्लिकार्जुन स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय परिवार ने लेफ्टीनेंट मोहित को सम्मानित किया।
मोहित ने कहा कि विद्यार्थियों को शुरू से ही लक्ष्य तय कर लेना चाहिए और लक्ष्य पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया। विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी ने मोहित की उपलब्धि को परिवार और विद्यालय के लिए गौरवशाली बताया।
प्रबंधक ने लेफ्टीनेंट मोहित को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा, अकादमिक समन्वयक राहुल वर्मा, अशोक शर्मा आदि थे। मोहित 10 मार्च को आफीसर्स ट्रेनिंग सेंटर से पासआउट हुए हैं।