फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हलियाडोब-ओखरानी-नाचनी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर महरी धर्मशाला में बसंत बल्लभ पाठक (55) का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने लोनिवि कार्यालय में धरना, प्रदर्शन करने के साथ ही तालाबंदी और चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए उन लोगों को सरकार और सरकारी महकमों ने लगातार गुमराह किया है। कहा कि क्षेत्र के लोगों ने 17 दिन तक क्रमिक अनशन चलाया, लेकिन सरकार को कोई नुमाइंदा आंदोलनकारियों की बात सुनने के लिए नहीं पहुंचा।

आमरण अनशन के दूसरा दिन भी किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। कहा कि अब आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के कार्यालय में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन भी किया जाएगा। मंगलवार को शेर सिंह महर, प्रकाश पाठक, देवधर पाठक, अनीता कार्की, देवी दत्त पाठक, धीरज पाठक आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें