फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 10 फरवरी को जिले के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा ने बताया कि इसमें विभिन्न मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। सुलह-समझौते के प्रयास के लिए 5 और 8 फरवरी कोे अपरान्ह 4 बजे से जिला न्यायालय के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया जाएगा। कहा कि वादकारी संबंधित न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर अपने मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें