पिथौरागढ़। खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य से एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को विकासखंड डीडीहाट और मुनस्यारी के बीच हुआ।
इसमें डीडीहाट ने मुनस्यारी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत, विशिष्ट अतिथि सचिव ललित बोरा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई।
मुनस्यारी की टीम 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में डीडीहाट की टीम ने 6.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। निर्णायक नीरज सौन, देवेंद्र धारियाल, सुनील दानू, आयुष भैसोड़ा थे। मैच का आंखों देखा हाल चंद्रमोहन ने सुनाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने अतिथियों का आभार जताया।
इस दौरान क्रिकेट कोच नीरज सौन, प्रताप सिंह बिष्ट, यतीश ओझा, महेंद्र सिंह सिर्खाल, बलवंत सिंह रावल, कैलाश सिंह लस्पाल, जनार्दन सिंह वल्दिया, सुंदर सिंह गड़िया आदि मौजूद थे।