फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं होने से मध्यान्ह भोजन बनाने में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा चेटिचिमला के कवाधार गांव में पेयजल का गंभीर संकट हो गया है। इस कारण प्राथमिक स्कूल कवाधार और आंगनबाड़ी केंद्र में मध्यान्ह भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है। मध्यान्ह भोजन के लिए दो किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। बताया गया कि गांव के लिए बनी पेयजल योजना की पिछले दिनों मरम्मत की गई, लेकिन मरम्मत का काम आधे में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के लोगों का आरोप है कि जल संस्थान और ठेकेदार की मिलीभगत से मरम्मत के काम में गंभीर लापरवाही बरती गई। कई स्थानों पर तो नलों में जंग लग गया है। सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल सिंह ज्येष्ठा ने कहा कि मरम्मत के नाम पर गांव के लोगों को ठगा गया है। उन्होंने पेयजल मंत्री प्रकाश पंत को इस मामले की जानकारी दी है और इस मामले की शीघ्र जांच की मांग की है।

उन्होंने स्कूली बच्चों को पेयजल के बिना हो रही परेशानी का भी जिक्र किया है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह मनौला का कहना है कि मरम्मत के काम में पाइप कम पड़ गए थे। अब नए सिरे से पाइप मंगाए गए हैं। अधूरे काम को जल्दी पूरा किया जाएगा। अतिरिक्त नलों की मांग विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें