फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में विकास प्राधिकरण का कार्यालय खोलो

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बार संघ डीडीहाट के पदाधिकारियों ने डीडीहाट, देवलथल, कनालीछीना और थल तहसील के लिए डीडीहाट में विकास प्राधिकरण की स्थापना कर कार्यालय खुलवाने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत डीएम सी रविशंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


बार संघ पदाधिकारियों का कहना है कि डीडीहाट, देवलथल, कनालीछीना और थल तहसील को बेड़ीनाग में खुलने वाले प्राधिकरण के कार्यालय से संबद्ध किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग के मध्य से दोनों ओर 200 मीटर का क्षेत्र होना है। प्राधिकरण क्षेत्र में भवन का नक्शा बनाना आवश्यक है। बेड़ीनाग में कार्यालय होने से अन्य तहसीलों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इन तहसीलों की सीमाओं पर रहने वाले लोगों को तभी सुविधा मिल सकती है, जब प्राधिकरण का कार्यालय डीडीहाट में स्थापित किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आरएस चौहान, राजेंद्र पांगती, त्रिलोक जंगपांगी, धन सिंह कफलिया, महेश चंद्र पंत, केएस बिष्ट, गंगा सिंह नेगी, गोविंद बल्लभ भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें