फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 17 करोड़ की पंपिंग योजना, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

Thu, 04 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाराबीसी क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 17 करोड़ से बनी पंपिंग योजना सफेद हाथी बनी है। इसका संचालन तो शुरू हुआ है लेकिन कई गांवों के लोगों को अब भी पेयजल संकट से मुक्ति नहीं मिली है। ऐसे में विधायक बिशन सिंह चुफाल और डीएम आशीष भटगाईं ने नाराजगी जताते हुए पर्याप्त समय के लिए योजना के पंप चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाराबीसी क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर बीते बुधवार विधायक बिशन सिंह चुफाल पंपिंग योजना का निरीक्षण करने चंडिकाघाट पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने कहा कि इनती बड़ी पेयजल योजना बनने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। वे प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार को डीएम आशीष भटगाईं ने कलक्ट्रेट सभागार में योजना की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पंप का संचालन प्रतिदिन 11 से 12 घंटे तक किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि रोजाना 16 घंटे पंपिंग कर लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए योजना बनी है। कम समय पंपिंग करना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त समय तक पंपिंग कर लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि योजना की देखरेख के लिए जल निगम के यांत्रिकी विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। अल्मोड़ा में तैनात होकर योजना की खामी दूर कर लोगों को पर्याप्त पानी कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने जिला मुख्यालय में संबंधित विभाग के जेई को तैनात करने को कहा। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम पीएन चौधरी, विद्युत यांत्रिक खंड अल्मोड़ा सुनील कुमार, सहायक अभियंता अरविंद नेगी, कवींद्र बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें