फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह की मौत से नाचनी क्षेत्र में शोक

Thu, 04 Jun 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कुंदन सिंह ब​​थियाल। फाइल फोटो।
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। हमेशा से कांग्रेस के लिए समर्पित रहे अपने नेता राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर लौट रहे नाचनी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन सिंह बथियाल की हादसे में जान चली गई। कार्यक्रम रद्द होने के बाद वापसी में अल्मोड़ा के धौलछीना में कुंदन सिंह बथियाल की कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे नाचनी क्षेत्र में शोक की लहर है और उनके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बथियाल 80 के दशक में मुनस्यारी के ब्लॉक प्रमुख, 90 के दशक में जिला पंचायत सदस्य रहे। 20 वर्षों तक नाचनी व्यापार संघ अध्यक्ष के रूप में उन्होंने व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी। उनके दो पुत्र हैं। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, धारचूला विधायक हरीश धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल, ललित सिंह बथियाल, कनिष्ठ प्रमुख देवा धर्मशक्तू, नरेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह बिर्थवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष लालू सिंह कोश्यारी, जगत मर्तोलिया, भरत पिपलिया, प्रेम नारायण पाठक सहित कई लोगों ने दुख जताया है। शुक्रवार को भुजगड़ और रामगंगा नदी के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें