गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवाल ने नगर में लगे फड़ों को हटवाकर निकास नालियों की सफाई करवाई। उन्होंने फड़ों को खाद्य गोदाम वाली सड़क में लगाने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने को अभियान चलाकर नालियों के ऊपर लगे 12 फड़ों को अपने सामने हटवाया। उन्होंने कहा कि यदि यह लोग बाजार में फड़ लगाएं तो शाम को छह बजे फड़ों को हटाना होगा।
नालियों के ऊपर कहीं पर भी फड़ नहीं लगेंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो भी सड़क में कूड़ा डालेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हाल में व्यापार मंडल ने निकास नालियों की सफाई न होने का मामला उठाया था।
सफाई अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, अधिशासी अधिकारी जीएस सुपियाल, प्रभारी तहसीलदार विशन सिंह नेगी, नायब तहसीलदार राजेंद्र गिरी गोस्वामी, राजस्व उप निरीक्षक बृजमोहन बिष्ट, विजय शाह, जल संस्थान के मनोज धानिक, शंकर धानिक आदि मौजूद थे।