फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के पेट्रोल पंपों में ईंधन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर के पेट्रोल पंपों में ईंधन समाप्त हो गया है। नगर के सभी पांच पंपों में पेट्रोल और डीजल समाप्त होने के बोर्ड लटक गए हैं। ईंधन समाप्त होने से चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन सड़कों के किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन


जिले में ईंधन की किल्लत समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह ईंधन की किल्लत के बाद एक बार फिर पंपों में पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया है। वाहन चालक ईंधन के लिए दिन भर भटकते रहे। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि हल्द्वानी से शुक्रवार को टैंकर नहीं आने से यह समस्या पैदा हुई है।

एक टैंकर शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। इस टैंकर से सल्मोड़ा के पंप में ईंधन भरा गया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी प्लांट में टैंकर भरे जा रहे हैं। रविवार तक टैंकर पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें