फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकी की दीवार से गरीबों को मिलने लगे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने शहर के तीन स्थानों में नेकी की दीवार स्टाल लगाए हैं। इन स्टालों में गरीबों को मुफ्त गरम कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सीयूमो के प्रदेश प्रवक्ता राहुल खत्री ने सिमलगैर, टकाना तिराहा और कुमौड़ में नेकी की दीवार की शुरुआत की। खत्री ने बताया कि मोर्चा के पास गरम कपड़े, कंबल, बर्तन आदि एकत्र हो चुके हैं। लोग नेकी की दीवार के लिए कपड़े देकर जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से घरों में उपयोग से बाहर हो चुके गरम कपड़े आदि नेकी की दीवार को देने की अपील करते हुए कहा कि इससे कई गरीबों का जाड़ा कट जाएगा। इस पुण्य के काम में सबको हाथ बंटाना चाहिए।
विज्ञापन


नेकी की दीवार के संचालन में सुरेश जोशी, राकेश वर्मा, कैलाश कठायत, गौतम लोहनी, रंजना खत्री, तूलिका चौहान, संजीव भसीन, विनय प्रताप सिंह कार्की, दीपक कुमार, इमरान, अजय लोहिया आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें