फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जकड़ा रहा शहर

Mon, 12 Nov 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टनकपुर रोड पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को भी शहर की सड़कें जाम से जकड़ी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

      
सोमवार की सुबह से ही शहर की सड़कें जाम में जकड़ी रहीं। बैंक रोड, लिंकरोड, बस स्टेशन के साथ ही टनकपुर रोड पर सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। टनकपुर रोड पर समय-समय पर लगे जाम से लोग परेशान रहे। इस रोड पर कई स्कूल हैं। स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं।

घंटों जाम में फंसने से लोग दिक्कत में रहे। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
 
शहर में एक भी सरकारी पार्किंग स्थल न होने के कारण जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। नगर में बहु मंजिली पार्किंग बन रही है, जिसका कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। जिला अस्पताल के पास बन रही पार्किंग का काम लंबे समय से रुका हुआ है।
विज्ञापन


नगरपालिका के पास वर्ष 2010 में एक पार्किंग बनी लेकिन उसका संचालन नगरपालिका नहीं कर पाई। इस पार्किंग पर किसी अन्य संस्था का कब्जा है। कई बार प्रशासनिक अधिकारी नगरपालिका की पार्किंग का संचालन कराने की बातें कह चुके हैं लेकिन यह दावे हवाई ही साबित हुए हैं। पार्किंग स्थलों के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही पहले बने पार्किंग स्थलों पर संचालन के प्रति सरकार के साथ ही पुलिस, प्रशासन नाकाम रहा है। यही वजह है कि शहर के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।   
विज्ञापन



सड़क के किनारे खड़े वाहन परेशानी का कारण
पिथौरागढ़। शहर की सड़कों के किनारे स्थायी रूप से वाहन खड़े रहते हैं। कई वाहन तो सालों से सड़क के किनारे खड़े हैं। इनमें पुराने वाहन भी शामिल हैं। यह वाहन जाम का कारण बनते हैं। इन वाहनों को सड़क के किनारे से हटाने के लिए कोई प्रयास पुलिस, प्रशासन नहीं करता।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें