फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की खराब संचार व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर संचार कंपनियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष जितेंद्र भंडारी, छात्रा उपाध्यक्ष सोनी पिपलिया, सचिव भाष्कर मनौला के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने कहा कि संचार कंपनियां 4जी नेटवर्क के नाम पर 2जी के सिग्नल दे रही हैं। किसी भी इलाके में नेटवर्क ठीक काम नहीं करता। बात करते-करते फोन कट जाता है। संचार कंपनियों की मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को आर्थिक चूना लग रहा है।

छात्रसंघ की पहल को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन में निक्कू सिरौला, दीपक ठकुराठी, दक्षक चौहान, डी चौहान, गौरव कापड़ी, निखिल सार्की, सूरज गोस्वामी, गीतिका पिपलिया, पवन शर्मा, अभिषेक जोशी, प्रमोद, मनोज, जीवन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें