फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरै की बीच बाजार झुम्का झरायो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में आठूं महोत्सव की धूम मची है। जिला मुख्यालय के साथ ही मुवानी, कनालीछीना, थल आदि जगहों पर भी जमकर खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में आठूं मेले के चौथे दिन का शुभारंभ उड़ई देवलथल की महिलाओं के खेलों से हुआ। महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी। उसके बाद शिवराज सिंह के नेतृत्व में विषाड़, थरकोट, बालाकोट, कुच्चा रावल गांव के दोहरे खेलों का प्रदर्शन हुआ। कै. बीएस रावल ने सौरे की बीच बाजार झुम्का झरायो की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। ओ बांज, झुपरियाल बांज, सिलगड़ी का पाला चाला आदि गीतों का प्रदर्शन किया गया।

माधवी देवी, नारायण सोराड़ी, जानकी रावत, तारा देवी, राधिका, जगदीश प्रसाद, कमल थापा ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खेलों के बाद कुंडल सिंह सिरोला के नेतृत्व में बिसौनाखान की हिलजात्रा का भव्य मंचन किया गया। मेले में न्यौली, छपेली, ऐण-काथ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


साथ ही खेल दलों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर रामलीला प्रबंधनकारिणी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, शिवराज सिंह अधिकारी, कै. दीवान वल्दिया, राजेंद्र जोशी, नवीन भट्ट, दीपक नगरकोटी, हेमंत गुप्ता, पंकज, राकेश साह, प्रकाश जोशी, दिलीप वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, लीलावती वर्मा, पदमा दत्त पंत, हीरा बल्लभ पांडेय, रमेश शर्मा, दुर्गादत्त पांडेय, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, दान सिंह वल्दिया, अमन भट्ट, कल्लू लाल, मोहित जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, मुवानी में भी आठूं पर्व की धूम मची है। गांवों में रात को ठुलखेल, झोड़ा, चांचरी आदि का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें