फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र को अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं नियमित रूप से सुचारु करने की मांग को लेकर अभाविप छात्रों का आंदोलन तहसील में जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे एक छात्र की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर नियमित कक्षाएं सुचारु करने की मांग को लेकर अभाविप छात्र कई दिनों से आंदोलित हैं। पूर्व में छह दिन आंदोलन करने के बाद दो दिनों से तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य संदीप बोरा के स्वास्थ्य में गिरावट आ गई। इस पर प्रभारी एसओ पीएस नेगी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी, उपाध्यक्ष उमेश धामी, अदिति कोरंगा, दीपक बिष्ट, विपिन बिष्ट, सागर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें