पिथौरागढ़। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने एक माह में 2407 वाहन चालकों के चालान किए और चालान से 242550 रुपये का समायोजन शुल्क वसूला। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत जुलाई में जिला मुख्यालय में चलाए गए चेकिंग अभियान में ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, बिना हेलमेट, नो पार्किंग, बिना डीएल सहित यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 2407 वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने बताया कि यातायात नियमों में सुधार को लेकर अभियान जारी रखा जाएगा। बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों का न्यायालय का चालान किया जाएगा।