फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी भव्य रूप से मनेगा शिवरात्रि का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाशिवरात्रि पर्व को इस वर्ष भी धूमधाम मनाया जाएगा। एसडीएम आरके पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिवरात्रि पर्व को तीन दिनी मेले के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया हैं। तय किया गया कि 13 फरवरी को सांस्कृतिक झांकी निकलेगी। 14 फरवरी को रं समाज के लोग झांकी निकालेंगे। 15 फरवरी को नृत्य प्रतियोगिता होगी। नृत्य प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एसडीएम पांडे ने बताया कि मेलार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा तथा मेले के दौरान मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। साथ ही तपोवन में पवित्र ब्रह्म स्नान के दौरान महिला पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान पतियाल एवं महासचिव वीरेंद्र नबियाल ने बताया कि मेले की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है। मेले को भव्य रूप देने एवं कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए समितियों का गठन किया जा रहा है।

बैठक में रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, अशोक नबियाल, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल ने कई सुझाव दिए और व्यवस्था बनाने में हरसंभव सहयोग देने को कहा। इस दौरान महिमन ह्यांकी, तहसीलदार डॉ. ललित तिवारी, थाना प्रभारी पीएस नेगी, नरेंद्र अधिकारी, लक्ष्मण कौशल, नवीन खर्कवाल, भारत तिब्बत व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली सहित नगर पालिका, विकासखंड, जल संस्थान एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें