फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बाद घर लौटे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। 22 साल से लापता बेटे के घर पहुंचने की खुशी अधिक समय तक नहीं रही। लंबे अंतराल के बाद बीमारी की हालत में घर पहुंचे बलतिर निवासी इंद्रजीत की शनिवार को मृत्यु हो गई है। इकलौते पुत्र की मृत्यु से बुजुर्ग दंपति बदहवास हैं।
विज्ञापन


बलतिर निवासी रईस राम और कौशल्या देवी का बेटा इंद्रजीत कुमार (36) 14 वर्ष की उम्र में वर्ष 1996 में घर से चला गया था। इंद्रजीत एक साल तक दिल्ली में रहा। उसके बाद वह मुंबई चला गया। मुंबई जाने के बाद परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं रहा। पिछले माह 23 जनवरी को बीमारी की हालत में इंद्रजीत घर पहुंचा।

बिछड़े पुत्र को घर आया देख बूढ़े माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। माता-पिता ने बीमार पुत्र का इलाज कराकर उसकी शादी करने की ठानी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। इस मामले को अमर उजाला ने 26 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माता-पिता इंद्रजीत को जिला अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद सामने आया कि इंद्रजीत की दोनों किडनी खराब हैं। किडनी खराब होने की जानकारी मिलने के बाद इंद्रजीत के साथ ही उसके माता, पिता परेशान रहने लगे। शनिवार तड़के करीब 4 बजे इंद्रजीत की मृत्यु हो गई। इंद्रजीत की मौत से माता, पिता बेहद गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें