फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर गंगा घाटों में किया उपनयन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जनपद में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा घाटों में स्नान के साथ ही उपनयन संस्कार भी किए गए। वसंत पंचमी पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जौ की पत्तियां चढ़ाकर पूजा, अर्चना की। जौ की हरी पत्तियों से परिवारजनों का सिर पूजन किया गया। थल के रामगंगा घाट में उपनयन संस्कार कराने वालों का तांता लगा रहा। थल में करीब 30 बालकों का जनेऊ संस्कार किया गया। यहां उपनयन संस्कार कराने के लिए जिले भर से लोग पहुंचे हुए थे। रामेश्वर, सेराघाट, हंसेश्वर समेत तमाम गंगा घाटों में वसंत पंचमी के अवसर पर उपनयन संस्कार किया गया। गंगा घाटों में मेले का सा माहौल रहा। वसंत पंचमी पर्व पर उपनयन संस्कार कराने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन



वसंत पंचमी पर सिने कलाकार मिश्रा ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। वसंत पंचमी पर केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर सिने अभिनेता संजय मिश्रा ने उल्का देवी यात्री वाटिका में पौधरोपण किया, स्वच्छता का शपथ पत्र भरा। मिश्रा ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा कार्य हर स्थान पर होना चाहिए, तभी धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पिथौरागढ़ की सुंदरता की सराहना की। पौधरोपण में संजू पंत, दीपू पंत, शंकर लाल, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, पदम सिंह, दीपक बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें