पिथौरागढ़। सोर महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। सुबह रामलीला मैदान के मुख्य मंच पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं और दोपहर से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। रामलीला प्रबंधकारिणी समिति और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। सोमवार को थलकेदार सांस्कृतिक ग्रुप समेत कई स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए।
स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हर विद्यालय के बच्चों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। डीएम सी रविशंकर ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस शालीनता से यह कार्यक्रम आयोजित किया है वह सराहनीय है। सीईओ विनोद कुमार सिमल्टी, डीईओ एके गुसांई, हीराबल्लभ पांडे, डॉ. दिनेश जोशी विशिष्ट अतिथि थे। कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, मीनू भट्ट, नवीन भट्ट ने संचालन किया। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार जोशी ने कहा कि लोग शालीनता से कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं। कार्यक्रम को संपन्न कराने में हेमंत गुप्ता, प्रमोद पाटनी, रवि कुमार, पंकज जुकरिया, मनीष नगरकोटी, मनीष लोहिया, दीपक नगरकोटी, मोहित जोशी, राकेश साह, कार्तिक पंत, प्रकाश कुमार, गुरुकुल के रमेश जोशी सहयोग दे रहे हैं।
बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई
पिथौरागढ़। सोर महोत्सव की फेंसी ड्रेस के जूनियर वर्ग में जूलिया वैटविक, कोमल नगरकोटी प्रथम, सब जूनियर वर्ग में प्राची भट्ट, सीनियर वर्ग में खुशी कापड़ी प्रथम रहे। मेहंदी जूनियर वर्ग में शिवानी मेहता, सीनियर वर्ग में दीक्षा वल्दिया जीती। ऐपण जूनियर वर्ग में मोनिका गोस्वामी, सीनियर वर्ग में सैजल बिष्ट प्रथम रही। चित्रकला सब जूनियर वर्ग में सुजल मिश्रा, जूनियर वर्ग में कृतिका, सीनियर वर्ग में नेहा बिष्ट जीती।