फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान सीख रहे राफ्टिंग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गोरखा राइफल्स की वन आर्चर कंपनी के जवानों ने घाट से चमगाड़ तक पांच किमी राफ्टिंग की। भारतीय थलसेना के इन जवानों ने आपदा प्रबंधन, नदी की सफाई की जानकारी ली। उन्होंने पैडलिंग का अभ्यास किया। नदी की लहरों में खतरों से जूझने की तकनीक भी सेना के जवान सीख रहे हैं। इस 10 दिनी प्रशिक्षण का आयोजन केएमवीएन कर रहा है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सेना के 12 जवान राफ्टिंग की तकनीक फिलिप, रिफिलिप, तैराकी की जानकारी भी ले रहे हैं। नदी की लहरों में फंसे राफ्टर को बचाने की भी जानकारी ली जा रही है। सेना के मेजर नीरज गौड़ ने बताया कि सुबह के सत्र में जवानों को योगासन, प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जा रही है। बासु पांडे, चंचल, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक बिष्ट, अजय धामी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें