फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन लाइन बिछाने में लगी जेसीबी सीज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर दूरसंचार विभाग की टेलीफोन लाइन बिछाने के काम में लगी जेसीबी को सीज करने का आदेश दिया है। सोमवार को लगे जनता दरबार में डीएम के सामने कुसौली के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने यह मामला उठाया था। डीएम ने लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केबल बिछाने का काम मजदूरों से कराया जाए। जेसीबी से खुदाई की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

जनता दरबार में कुल 39 समस्याएं उठी। ज्यादातर मामले सड़क, स्कूल, बिजली, पानी से संबंधित आए। हनुमान मंदिर निवासी जगदीश चंद्र पंत ने मंदिर परिसर में बन रही चहारदीवारी का मामला उठाया। कहा कि चहारदीवारी निर्माण के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। ऐंचोली निवासी धीरेंद्र सिंह ने रोडवेज की अनुबंधित जीपों में अतिरिक्त किराया वसूलने का मामला डीएम के सामने रखा। दोबांस के श्याम राम ने अपनी बंदूक का लाइसेंस अपने बेटे भुवन लाल के नाम करने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने देवलथल तहसील कार्यालय में इंटरनेट सुविधा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमतड़ी गांव में सिंचाई नहर न होने का मामला रखा गया। डीएम ने आदेश दिए कि जिन गांवों में सिंचाई की सुविधा नहीं है, वहां पर नहरों के निर्माण के लिए सर्वे किया जाए और अधिक से अधिक नहरों का निर्माण किया जाए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता दरबार में आने वाली हर समस्या का समाधान किया जाए और अगले सप्ताह तक उसकी प्रगति रिपोर्ट दी जाए। जनता दरबार में सीडीओ वंदना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

फोटो 18 पीटीएच 16 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें