पिथौरागढ़। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन जल संस्थान के कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों पर कार्यवाही न करने पर रोष जताया है। महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान को भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने 3 जनवरी तक मांगें न मानने पर 4 से 10 जनवरी तक बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताने की चेतावनी दी है।
संगठन के मंडलीय सचिव गोविंद सिंह डीनियां का कहना है कि अगर मांगों को नहीं माना जाता है तो 11 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय में धरना देंगे। उस दिन आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।