फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती का जागरण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित मां भगवती जागरण में रात भर भजन कीर्तनों का दौर चला। जागरण में भजन कीर्तनों की सुंदर प्रस्तुति से भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। शुक्रवार सुबह प्रसाद वितरण कर जागरण को संपन्न किया गया। हर वर्ष शारदीय नवरात्र के बाद होने वाली पूर्णमासी के दिन माता के जागरण का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


जागरण में खुशी जोशी एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। भगवती जागरण के आयोजन के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी ने सभी भक्तों का आभार जताया। अध्यक्ष शमशेर महर ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए पंत फार्मेसी के मालिक भूपेश पंत ने विशेष सहयोग दिया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र रावत, सुरेश जोशी, वीरेंद्र बोहरा, पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल, कोतवाल एनबी भट्ट, व्यापार मंडल के संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें