फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ छात्रसंघ के लिए पहले दिन 13 नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में मंगलवार से छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन बुधवार को भी होंगे। मतदान सात अक्तूबर को होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही छात्रसंघ चुनाव की गहमागहमी बढ़ने लगी है। प्राचार्य डा. डीएस पांगती और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह रावत ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें शंकर सिंह धारियाल, प्रह्लाद सिंह और गणेश सिंह दानू शामिल हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रिका मेहता, भूमिका पांडे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव पद के लिए निर्मल भट्ट और सौरभ तिवारी ने पर्चा भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए मंगलवार को एकमात्र निखिल कार्की और कोषाध्यक्ष पद के लिए लवराज गोस्वामी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए हरिओम सिंह, लोकेश कन्याल और कैलाश लुंठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 से अपरान्ह एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। उसके बाद अपरान्ह चार बजे तक नाम वापसी होगी। चार बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें