फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। किसानों के कर्ज माफी को लेकर किसान संगठन का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित अनशन स्थल पर किसानों ने मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को राहत देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। कहा कि ऋण माफी के साथ ही सूखा और अतिवृष्टि का मुआवजा बंटने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को जस राम, दीवान राम, प्रेम राम क्रमिक अनशन में बैठे हैं। डीडीहाट के किसान नेता दीवान सिंह, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, लोकसभा महासचिव करन सिंह ने अनशन स्थल पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया। अनशन स्थल पर हुई सभा को राजेंद्र प्रसाद, शंकर राम कोहली, गोविंद राम, सुभाष जोशी, चंचल सिंह बोहरा, विनोद जोशी, प्रेम राम, प्रेम सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्ञानी राम, श्याम लाल, जगदीश प्रसाद, जगदीश कोहली ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें