पिथौरागढ़। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने अगले 72 घंटे में पिथौरागढ़ जिले भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने एक अगस्त को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कहा है कि बृहद आपदा की स्थिति में स्कूल भवनों का उपयोग अस्थायी आपदा राहत केंद्र के रूप में किया जाएगा।