फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटुंब पेंशन नौ माह बाद भी नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटुंब पेंशन नौ माह बाद भी नहीं मिली
विज्ञापन

पिथौरागढ़। स्वाधीनता सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को कुटुंब पेंशन देने संबंधी फैसले को वर्तमान सरकार ने एक प्रकार से ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सात सितंबर 2016 को शासनादेश जारी कर कहा था कि स्वाधीनता सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों के लिए चार हजार रुपये मासिक पेंशन की स्वीकृति दी जाती है। इसके बाद जिले में प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों के चिन्हीकरण का काम शुरू हुआ। जिले में 200 उत्तराधिकारियों के सारे प्रपत्र तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे गए, लेकिन अब तक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है।

मंगलवार को स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि अब तक कोषागार विभाग को कुटुंब पेंशन के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया कि जिस समय कुटुंब पेंशन लागू करने की घोषणा हुई उस समय सभी सेनानी परिवारों में खुशी का माहौल था, अब पेंशन न मिलने से लगातार मायूसी बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन भी स्पष्ट निर्देश के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। सेनानी परिवारों ने इस पेंशन को पाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें