फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे

Tue, 20 Jun 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
डोलडुंगरी गांव में मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना देती विधायक मीना गंगोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डोलडुंगरी गांव के किसान की आत्महत्या के बाद हो रहे आंदोलन और राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा विधायक मीना गंगोला मंगलवार को मृतक के घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मृतक सुरेंद्र सिंह के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। परिवार के लिए मकान स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए उज्ज्वला योजना में रसोईगैस कनेक्शन मंजूर करने का भी एलान किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को समाज कल्याण विभाग ने 20 हजार रुपये की राशि दे दी है। आत्महत्या के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या की असली वजह क्या है। उन्होंने सुरेंद्र सिंह की पत्नी को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की मदद के बजाय वह राजनीति कर रही है। विधायक के साथ ललित पाठक, रमेश बोरा, गोकुल गंगोला, दर्पण कुमार, रमेश बाफिला, धीरज बिष्ट, दल बहादुर बाफिला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें