गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। कुनल्ता की 10.5 किमी सड़क का निर्माण वर्ष 2006 में हुआ। सड़क कच्ची होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात में आवाजाही में दिक्कत होती थी। एक वर्ष पहले सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिए 10.37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम पूर्ण होने से सड़क सुविधाजनक हो गई है। रविवार को लोगों ने सड़क पक्की होने पर न केवल खुशी जताई बल्कि एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। सड़क पक्की होने पर लोगों ने मुंह मीठा कर खुशी जताई। वहां सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पंत, वन पंचायत सरपंच रमेश नियोलिया, गिरीश उपाध्याय, तारा दत्त कोठारी, सीमा देवी, सुशीला देवी, पुष्कर सिंह, प्रयाद दत्त पांडेय, पप्पू बोरा, पूरन लाल, किशन राम, गोपाल राम, किशन सिंह बोरा, रमेश सिंह बोरा, नवीन लाल, फकीर सिंह आदि थे।