फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को बहुउद्देश्यीय शिविर में दी कानून और योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जाख गांव में बहुउद्देशीय विधिक एवं चिकित्सकीय शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए।
विज्ञापन


शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, मोटर वाहन अधिनियम, सूचना एवं शिक्षा का अधिकार, भूमि आवंटन, पॉक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग ने तीन स्थायी निवास, ग्राम्य विकास विभाग ने 15 परिवार रजिस्टर की नकल, 17 बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए। चिकित्सा विभाग ने 15 मरीजों का उपचार किया। समाज कल्याण ने वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, अटल आवास के लिए एक-एक प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। वहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ ऊषा जंगपांगी, जिला शासकीय अधिवक्ता पृथ्वीराज सिंह बनकोटी, एड.मोहन चंद्र भट्ट, मोहन सिंह, प्रकाशचंद्र पाटनी, डॉ.केएस बृजवाल, डॉ.एचएस खड़ायत, डॉ.मुकेश कुटियाल, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा ह्यांकी, डॉ.सौरभ भट्ट, पीएलवी राजेंद्र भट्ट, भुवन चंद्र जोशी, प्रकाश भट्ट, मोहन सिंह नाथ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें