फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशों को धता बताकर बेस कैंप को रवाना हुए पोलैंड के पर्वतारोही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पोलैंड के पर्वतारोहियों का दल जिला प्रशासन की रोक के बावजूद नंदा देवी ईस्ट के बेस कैंप के लिए रवाना हो गया है। ऐसे में दल के सदस्यों के संकट में फंसने की आशंका है। आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया ने जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


13 मई को नंदा देवी ईस्ट की चोटी पर पर्वतारोहण के लिए गया आठ सदस्यीय दल हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 28 मई को नंदा देवी ईस्ट के लिए निकले पोलैंड के 20 सदस्यीय पर्वतारोहियों के दल को मर्तोली में रोक दिया था। एक जून को ही इस दल को वापस मुनस्यारी लौटने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन दल के सदस्य प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए नंदा देवी बेस कैंप के लिए रवाना हो गए। लापता पर्वतारोहियों की खोज में बेस कैंप तक गए आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार को पोलैंड का यह दल मार्ग में मिला। सुनील कुमार ने इसकी सूचना आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें