फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में 64वें खेलोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में चौंसठवें खेलोत्सव का आगाज हो गया है। बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में विवेकानंद विद्या मंदिर ए ने मुनस्यारी पब्लिक स्कूल को 4-0 से हराया। एक अन्य मुकाबले में जीआईसी ने विवेकानंद की बी टीम को 6-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


जोहार क्लब मुनस्यारी के महात्मा गांधी मैदान में विधायक हरीश धामी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सभी लोगों को अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि पंडित नैन सिंह किशन सिंह स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बनाने के लिए सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रयास करना पड़ेगा। कहा कि क्लब को जिन व्यवस्थाओं की आवश्यकता हो, उसका प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। आवश्यकताओं को पूर्ण किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, पद्मश्री लवराज धर्मशकग्तू, रीना कौशल धर्मशक्तू, आलोक दिवाटिया, मंगल सिंह जंगपांगी आदि ने विचार रखे। क्लब के सचिव रवि बृजवाल ने जोहार क्लब की प्रतियो गिता पर प्रकाश डाला। बताया कि प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, वॉलीबाल, मैराथन (महिला-पुरुष), टीटी, बैडमिंटन, शतरंज, स्थानीय वेशभूषा, बॉक्सिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। संचालन केदार मर्तोलिया ने किया। जोहार क्लब के संयोजक केदार मर्तोलिया, मुन्ना सयाना, दीपू बृजवाल, श्रीराम धर्मशक्तू, दीवान कोरंगा, तारा पांगती, भुवन जंगपांगी, हयात रावत, गिरधर पांगती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें