पिथौरागढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज राजेंद्र जोशी के निर्देश पर सिविल जज सीनियर डिविजन/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार जोशी ने पिथौरागढ़ के न्यायिक बंदीगृह का निरीक्षण किया। बंदियों को मिलने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
कहा कि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा को प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर अधिवक्ता नियुक्त करा सकता है।
न्यायिक बंदीगृह में इस समय 37 बंदी कैद हैं। सिविल जज सीनियर डिविजन ने बंदीगृह के प्रभारी नायब तहसीलदार को बंदियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस उप निरीक्षक माधो सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह, लीला पंवार आदि मौजूद थे। ब्यूरो