पिथौरागढ़ के स्प्रिंग डेल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे।
- फोटो : पिथौरागढ़
अमर उजाला के अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल विण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 के मनीष कार्की पहले, दीक्षा गौड़ा दूसरे, कक्षा 8 के दीपक जोशी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया।
विद्यालय के चेयरमैन खीम सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजयीप्रतिभागियों को विद्यालय के चेयरमैन खीम सिंह चौहान, प्रधानाचार्य बबीता नगरकोटी, शिक्षिका सुनीता चौहान, दीपा खाती, रजनी थापा, विजय सिंह ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अभियान के दौरान सौ से अधिक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स के शपथ पत्र भरे। नारी सम्मान का संकल्प लिया।