फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनर लाइन जौलजीबी लाने की मांग को लेकर बलुवाकोट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इधारचूला (पिथौरागढ़)। इनर लाइन छियालेख से जौलजीबी लाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को बलुवाकोट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने इनर लाइन जौलजीबी लाओ-सीमांत बचाओ के नारे लगाए। ग्वाल ने कहा कि इनर लाइन जौलजीबी से छियालेख जाने के बाद से क्षेत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ बढ़ गई है। इससे क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा हो रहा है। कहा कि इनर लाइन जौलजीबी लाने की मांग को लेकर मंगलवार को बलुवाकोट में बैठक की जाएगी, जिसमें निगरानी समिति का गठन किया जाएगा।

रं यूथ फोरम की पहल पर सोमवार शाम बलुवाकोट में बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। फोरम ने स्थानीय लोगोें से किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील की है। अभियान में रमेश ठगुन्ना, हरीश पेंतोला, कृष्ण सिंह ऐरी, राज आगरी, मोहन सिंह ऐरी, प्रमोद धामी, धीरू भंडारी, सुरेश चंद्र भट्ट, कृष्ण सिंह भाट, आशु वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के साथ मिलकर निगरानी कमेटी कर रही सत्यापन
धारचूला। धारचूला बचाओ अभियान के तहत गठित निगरानी कमेटी के पदाधिकारियों और पुलिस के जवानों ने सोमवार को बाहरी लोगों का सत्यापन का कार्य किया। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि निगरानी कमेटी के सहयोग से अब तक 300 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया है। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से सत्यापन कार्य में सहयोग करने की अपील की। कहा कि जो लोग सत्यापन नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान में निगरानी कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल, महिला शाखा की अध्यक्ष धनुली बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती नबियाल, उपाध्यक्ष क्षमा गर्ब्याल, सचिव नीरू धामी, बबीता धामी, पुलिस उप निरीक्षक मनीषा सिंह, कॉस्टेबल गोपाल सिंह, ललित पांगती, हरीश बुर्फाल शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें