फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिफ से रई बैंड तक लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को ग्रिफ से रई बैंड तक लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। बारातों के कारण भी नगर की आंतरिक सड़कों पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। मुख्य सड़कों पर ही टैक्सियों के स्टैंड बनाने से समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों की लंबी कतार के कारण बड़े वाहन के आते ही जाम लग जाता है। सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से स्थिति और बिगड़ जाती है।

इसके अलावा नगर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस समय बारात का सीजन होने से वाहनों का दबाव शहर की सड़कों पर बढ़ गया है। इससे आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार को ग्रिफ के पास से रई बैंड तक जाम लग गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें