पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर इग्यारदेवी के पास करीब चार किमी लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और सवारियों को काफी दिक्कतें हुई।
एनएच पर घाट से पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क का कार्य चल रहा है। इसके चलते आए दिन जाम लगता है। रविवार की शाम राजमार्ग पर एक बार फिर से करीब चार किमी लंबा जाम लग गया। सड़क पर अव्यवस्था के चलते यह जाम लगा। टनकपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ आ रहे वाहनों के चलते लगा।
इन वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ इतनी बढ़ गई कि उन्होंने सड़क पर अपनी लाइन में वाहन को न चलाकर उल्टा-सीधा आगे निकलना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। रास्ते पर यातायात पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।