मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा है। रविवार को भी चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हुई। लगातार बर्फ गिरने और बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है।
रविवार सुबह कुछ समय के लिए धूप खिली। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। रविवार को मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 12 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा।
चोटियों पर हो रही बर्फबारी से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक गेस्ट हाउस में 29 नवंबर तक की एडवांस बुकिंग आ चुकी है।