फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदू के लेफ्टिनेंट बनने पर तल्ला भैंसकोट में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। तल्ला जोहार क्षेत्र के तल्ला भैंसकोट निवासी इंदू दशौनी के लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इंदू ने पुणे स्थित आर्म्स मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की। इंदू को सेंटर कमांड अस्पताल लखनऊ में पहली तैनाती मिली है।
विज्ञापन


इंदू के पिता भवान सिंह कुमाऊं रेजीमेंट से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इंदू बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है। उनकी पढ़ाई में लगन को देखते हुए उनके पिता उसे अपने साथ ले गए। इंदू ने सरस्वती शिशु मंदिर रानीखेत से पांचवीं, उसके बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की।

इंदू ने लेफ्टिनेंट बनकर सीमांत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके लेफ्टिनेंट बनने पर प्रधान मनोहर दशौनी, नैन सिंह, जगत दशौनी, पुष्कर सिंह, भूपाल सिंह, सोनी, भावना, धरम सिंह, दान सिंह, शेर सिंह, राजेंद्र टोलिया, बहादुर टोलिया, लक्ष्मण राम आदि ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें