फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों निकायों में पिथौरागढ़ नगरपालिका भाजपा के लिए सबसे खास

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की सबसे बड़े निकाय के चुनाव को भाजपा ने अपनी साख का सवाल बना लिया है। पिथौरागढ़ वैसे भी वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निर्वाचन क्षेत्र है। पिछले निकाय चुनाव देखे जाएं तो यहां के मतदाता बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस को जीत का तोहफा देते रहे हैं। ऐसे में इस बार भाजपा को अपना पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में पांच निकाय हैं। इनमें पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट नगरपालिकाएं हैं, जबकि गंगोलीहाट और बेड़ीनाग नगरपंचायत हैं। पांचों निकायों में 33691 मतदाताओं वाली पिथौरागढ़ सबसे बड़ी नगरपालिका है। इस बार भाजपा ने पूर्व में पालिकाध्यक्ष रह चुके राजेंद्र रावत और कांग्रेस ने निवर्तमान अध्यक्ष जगत सिंह खाती को मैदान में उतारा है। ये दोनों ही प्रत्याशी लगातार चौथी बार आमने सामने हैं। 2003 में कांग्रेस से खाती चुनाव जीते थे। 2008 में भाजपा के राजेंद्र रावत के हाथ बाजी रही थी। 2013 में खाती ने चुनाव जीता था। इस हिसाब से भाजपा को इस बार अपने प्रत्याशी पर भरोसा अधिक है।
दूसरी ओर पिथौरागढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निर्वाचन क्षेत्र भी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनी थी। ऐसे में भाजपा ने यहां के पालिका चुनाव को अपनी साख का सवाल बना लिया है। चुनाव में खुद पंत खासे सक्रिय हैं। दीपावली के बाद भाजपा यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जनसभा आयोजित करने की तैयारी कर रही है। भाजपा इस सीट को कितना महत्वपूर्ण मानती है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा तक आयोजित की थी। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद प्रकाश पंत दो बार पिथौरागढ़ आ चुके हैं। डीडीहाट के विधायक और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल अपने विधान सभा क्षेत्र के साथ ही पिथौरागढ़ में भी प्रचार की कमान थामे नजर आ रहे हैं। इतना होने पर भी पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा की चिंता अधिक है। बसपा और छह निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें से दो निर्दलियों को भाजपा मजबूत मानकर भी चल रही है। भाजपा के राहत इतनी है कि उसकी यह सीट बगावत से प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव को साख का सवाल बनाया भाजपा ने पिथौरागढ़ में झोंकी पूरी ताकत, कैबिनेट मंत्री पंत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुफाल भी सक्रिय
दमदार निर्दलीय बने हुए हैं भाजपा की चिंता
पंत का गृह निर्वाचन क्षेत्र भी है पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें