फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों ने की एक दिनी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पिथौरागढ़ के डाक सेवक प्रधान डाकघर में एक दिनी भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रधान डाकघर परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों ने सभा में जीडीएस कमेटी को एक जनवरी 2016 से लागू करने, एरियर निकालने का फार्मूला बदलने, ग्रेज्युटी बढ़ाकर पांच लाख करने, एसटीबीएस स्कीम में दस प्रतिशत कटौती करने, 30 दिन का अवकाश, स्थानांतरण नीति लागू करने, वीआरएस सुविधा सहित 12 सूत्रीय मांगों को उठाया।

सभी अनशनकारियों ने आईपीपीबी का जबरदस्त विरोध किया। मंडलीय अध्यक्ष भाष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता और सचिव चरन सिंह बिष्ट के संचालन में हुई सभा में छाया कापड़ी, मंजू बोहरा, दमयंती भट्ट, हयात सिंह बिष्ट, दुर्गा सिंह, ललित सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें