फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बरामद हुई लापता विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पखवाड़ा भर पहले लापता हुई जाख पुराण की रहने वाली विवाहिता को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। यह विवाहिता सात मई को हल्द्वानी मायके से पिथौरागढ़ लौटते वक्त लापता हो गई थी। विवाहिता के घर न पहुंचने पर ससुराल पक्ष ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह विवाहिता बदहवास हाल में मिली। दिल्ली पुलिस ने विवाहिता से पूछताछ के बाद मायके वालों से संपर्क साधा। मायके पक्ष ने पिथौरागढ़ पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस की एक टीम विवाहिता को लेने दिल्ली गई। बरामदगी के बाद लापता विवाहिता को पिथौरागढ़ लाया गया और पति को सौंप दिया गया।

जांच अधिकारी सुशीला आर्या ने बताया कि विवाहिता ससुराल पक्ष से नाराजगी के बाद घर से चली गई थी। पुलिस की मध्यस्थता में ससुराल और मायके पक्ष में समझौते हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें