पिथौरागढ़। प्रशासन का पॉलिथीन के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कई दुकानों पर छापा मारकर 10 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई। दूसरी बार पकड़े जाने पर चालान काटने की हिदायत के बाद दुकानदारों को छोड़ दिया गया।
बुधवार को प्रशिक्षु एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने पुराना बाजार और नया बाजार क्षेत्र मेें दुकानों पर छापामारी की। इन दुकानों पर मिली पॉलिथीन जब्त कर ली गई। प्रशासन ने दुकानदारों को भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। इसके साथ ही टीम ने बाजार क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण भी हटाया। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर फड़ व्यवसाइयों को चालान की चेतावनी दी। इस दौरान ईओ खीमानंद जोशी, सुनील कुमार, राजेंद्र पांडेय, प्रियंका आर्या, मनोज मेहता, नरेंद्र रावल, महेंद्र सिंह, अनिल चंद, विकास कुुमार आदि थे।