मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राइंका में स्काउट-गाइड का चार दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण शिविर 12 मई तक चलेगा। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मंजुला चंद ने उद्घाटन किया। इस शिविर में राइंका मुनस्यारी, मवानी, दवानी, उछैती, नाचनी, मदकोट, तेजम, कन्या इंटर कॉलेज समेत दस विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
इसमें मनोज, देवेश, अनिल, लक्ष्मी नितवाल, बबीता असवाल, करिश्मा, विनीता, सरिता, काजल समेत 70 स्काउट और 20 गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, महिला आयोग की सदस्य तारा पांगती, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट राम लाल सागर, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर सीबी पाल, सहायक जिला कमिश्नर स्काउट एसएम शमीम, विनोद कुमार, नारायण राम, सरोज डिनिया आदि थे।