फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौनियागाड़ में जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली के गौनियागाड़ में सड़क पर लग रहे जाम के झाम से लोग परेशान हो गए हैं। कस्बे में सड़क पर आए दिन जाम लग रहा है। पुलिस लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन


गौनियागाड़ कस्बे में सड़क पर लगभग रोज जाम लगता है। चौकोड़ी, मुनस्यारी, पाताल भुवनेश्वर को सैलानियों का आवाजाही इसी रूट से होती है। जाम से आम लोगों और वाहन संचालकों को तो दिक्कत का सामना करना ही पड़ता है, सैलानियों को भी परेशानी होती है। सोमवार को भी गौनियागाड़ में सड़क पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौनियागाड़ कस्बे में टैक्सी स्टेंड न होने के कारण टैक्सियां सड़क पर खड़ी होती हैं। दुकानों के आगे टैक्सियों के खड़े रहने से वाहन संचालन में दिक्कत होती है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक मीना गंगोला को ज्ञापन देकर जाम से निजात दिलाने के लिए मदनपुर से तपोवन तक बाईपास सड़क बनवाने की मांग उठाई। विधायक ने जल्द ही सड़क का सर्वे कराकर बाईपास बनवाने की बात कही है। कहा है कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए गौनियागाड़ में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें