फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोही शीतल को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रख्यात सतोपंथ चोटी को फतह करने और कंचनजंगा पर्वतारोहण के लिए चयनित होने पर जिले की उभरती पर्वतारोही शीतल राज को कुमाऊं एडवेंचर्स स्पोेर्ट्स एसोसिएशन ने सम्मानित किया। शीतल प्रदेश की एकमात्र महिला पर्वतारोही हैं, जिनका निकट भविष्य में होने वाले कंचनजंगा पर्वतारोहण के लिए हुआ है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह के आयोजक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि शीतल क्षेत्र का नाम उजागर कर रही हैं। कंचनजंगा चोटी फतह की शुभकामना देते हुए कहा कि शीतल की उपलब्धि क्षेत्र की उपलब्धि है। आइस संस्था के बासू पांडेय ने कहा कि यह संस्था के लिए भी गौरव का क्षण है। शीतल संस्था की सदस्य रही हैं। शीतल ने गुरुरानी की पहल पर परिजनों के साथ एक पौधा धरती के नाम रोपा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष कसनियाल, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदा वर्मा, अजय धामी, वेद प्रकाश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें