फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौण ने उद्घाटन मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गणपति स्वीट्स के सौजन्य से देव सिंह खेल मैदान में दो दिनी सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में पौण ने देव सिंह की टीम को 7-0 से हराया। पहले दिन कई मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिका सभासद भुवन जोशी और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत ने किया। उद्घाटन मुकाबले में पौण की टीम शुरू से ही हावी रही। टीम ने एक के बाद एक सात गोल दाग दिए। नाकआउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला कुशौली और डीसीए के बीच हुआ।

कुशौली की टीम 6-1 से विजयी रही। तीसरे मैच में एफएफसी ने एफवीसी को 5-4 से हराया। चौथे मैच में ऐंचोली ने ग्रामीण बैंक को 1-0 से हराया। ओल्ड बुल्स और लेलू के बीच मुकाबला 5-5 से बराबरी पर रहा। निर्णायक गोपाल सिंह मेहता, मनोज रावत, सुमेर महर, मनोज ऐर, संजय रावत थे। आयोजक मनोज माहरा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष सौन, प्रह्लाद महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें