फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने पांच करोड़ की वसूली में छूट रहे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बैंकों और सहकारी संस्थाओं से कर्ज लेने के बाद उसकी अदायगी नहीं करने वालों की वसूली अब राजस्व विभाग को करनी पड़ रही है। राजस्व विभाग पर इस बार शासन से यह दबाव है कि वसूली को शत-प्रतिशत किया जाए। मार्च अंत तक यह लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन


अकेले पिथौरागढ़ तहसील में राजस्व विभाग को 4.76 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। बकाएदारों पर दबाव बनाने के लिए लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। अब तक 19 बकाएदार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पहले चरण में बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को खुद तहसीलदार राधेश्याम ने झूलाघाट क्षेत्र का दौरा किया और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार को भी दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

तहसीलदार ने बताया कि कुल लक्ष्य 4.76 करोड़ रुपये का मिला है। एक फरवरी से चलाए गए वसूली अभियान के दौरान 1.47 करोड़ की ही वसूली हो पाई है। तहसील प्रशासन को अभी 3.29 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। यह कोशिश की जा रही है कि मार्च तक संपूर्ण वसूली कर ली जाए। राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षकों और अमीनों को वसूली के काम में लगाया गया है। बताया गया कि बैंकों से कर्ज लेने के बाद उसे समय पर जमा नहीं किया जाता।
विज्ञापन


बैंक ऐसे मामलों में वसूली का चालान काटकर राजस्व विभाग को सौंप देता है। अब राजस्व विभाग को यह वसूली करनी है। तहसील प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि अभी और गिरफ्तारियां होंगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी और बदनामी से बचने के लिए लोग जल्दी कर्ज की राशि जमा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें